ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रामचरितमानस विवाद पर बोले सीएम भूपेश बघेल, कहा-जो अच्छी चीज है उसे ग्रहण कीजिए…

रायपुर: रामचरितमानस का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान ने हंगामा मचा दिया है। जिसे लेकर सभी जगह राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम का कहना है कि इस मुद्दे पर वाद-विवाद करना ही गलत है। हमें रामचरितमानस के मूल तत्व को समझना होगा। इतने बड़े ग्रंथ में कई अच्छी चीजें हैं उन्हें ग्रहण कर लीजिए और जो आपको नहीं जमता उसे छोड़ दीजिए। Bhupesh Baghel On Ramcharitmanas Controversy

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकरी के अनुसार पत्रकार के एक सवाल के जवाब में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Chattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने कहा, ‘देखिए बात रामायण के बारे में है, राम के बारे में है… राम को आप किसी भी रूप में देख सकते हैं, “मरा-मरा” बोलेंगे तो भी आखिर में “राम-राम” बोल ही लेते हैं… क्या फर्क पड़ता है। आप किसी भी नाम से जपें। ‘

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में आगे कहा कि चाहे कोई विरोध में भी बात करे तो भी उसी का (राम) नाम है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के सकारात्मक पहलू हैं जिन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा, ‘वाद-विवाद करना गलत है। जो अच्छी चीजें हैं उसको ग्रहण कर लीजिए। दो-चार चौपाई से ग्रंथ को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उसके मूल तत्व को समझना बहुत जरूरी है… हर बात हर एक व्यक्ति के लिए सही नहीं हो सकती। ‘

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!