Advertisement

पीएम मोदी आज करेंगे ‘इंडिया एनर्जी वीक’ का उद्घाटन, 11 राज्यों में मिलेगा 20% एथनॉल युक्त पेट्रोल, सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को सौंपेंगे

देश में आज 6 फरवरी 2023 से इथेनॉल पेट्रोल (Ethanol Petrol) यानि ई20 (E20) की शुरुआत होने जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को बेंगलुरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक’ (India Energy Week 2023) का उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यकम में प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर कुकिंग सिस्टम को भी पेश करेंगे. इसमें हरित ऊर्जा (Green Energy) से जुड़ी कई पहलों का शुभारम्भ किया जाएगा. इसमें 11 राज्यों में तेल मार्केटिंग कंपनियों के 84 रिटेल आउटलेट्स पर E20 पेट्रोल कल से जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

ऊर्जा सेक्टर में एक महाशक्ति के रूप में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना

IEW) का उद्देश्य भारत को दुनिया के ऊर्जा सेक्टर में एक महाशक्ति के रूप में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना है. इस कार्यक्रम के जरिये ऊर्जा सेक्टर से आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श भी होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एथनॉल मिश्रण 2013-14 के 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर 2022 में 10.17 प्रतिशत

भारत ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण 2013-14 के 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर 2022 में 10.17 प्रतिशत कर दिया है. 2025 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश को 10.2 से 11 अरब लीटर एथनॉल की जरूरत है. देश में 318 लाख मीट्रिक टन CO2 उत्सर्जन में कमी और लगभग 54,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत सहित कई अन्य लाभ हुए हैं।

सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे

एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार हो गई है। PM मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में HAL की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। यह ग्रीनफील्ड हेलिकॉप्टर कारखाना है, जो हेलिकॉप्टर बनाने की क्षमता और इको-सिस्टम को बढ़ाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यहां अगले 20 साल में 4 लाख करोड़ के कारोबार के साथ 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47