Advertisement

डिजिटल कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में दूरसंचार क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका : राष्ट्रपति

नई दिल्ली  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि तेज गति से आर्थिक प्रगति हासिल करने के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में दूरसंचार क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे आज नई दिल्ली में भारतीय डाक, दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियो को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि डिजिटल इंडिया पहल सरकार को अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ विभिन्न सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने में मदद कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में इससे वंचित लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री हितों, व्यापार मार्गों की सफलतापूर्वक रक्षा और संकट के समय सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के सदस्यों के रूप में उन्हें नौसैनिक जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों को महत्वपूर्ण आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने में प्रमुख जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47