Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर राजनीतिक गलियारों में मची हलचल,

सुरजपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के एक बयान ने फिर से एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है,

सूरजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सार्वजनिक तौर पर यह माना कि आज के समय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिकारी महत्व नहीं दे रहे हैं, जो महत्व भाजपा के कार्यकाल में उनके कार्यकर्ताओं को मिलता था। वह महत्व अधिकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नहीं दे रहे हैं,

इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं, कांग्रेस का संगठन चाहे जितने भी दावे करें कि प्रदेश के कांग्रेस संगठन में सब ठीक है लेकिन टीएस सिंह देव के बयान ने फिर से एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिया है, वही इस सम्मेलन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कहा कि हमारी विधायक हमारी कोई बात नहीं सुनते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साथ ही प्रशासन में भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है 15 सालों तक हमने विपक्ष में रहकर लड़ाई लड़ी है पर आज भी हमारी परिस्थिति वैसे ही है। जैसा भाजपा सरकार में थी साथ सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि महाराज साहब का जो भी आदेश होगा उसे हम मानेंगे नहीं तो हम आर और पार देंगे मीडिया से बात करते हुए टी एस सिंह देव ने माना कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है।

वहीं भाजपा के द्वारा टी एस सिंह देव के साथ कांग्रेस के द्वारा अन्याय किए जाने को मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर कांग्रेस जनों को सोचना है, इसमें भाजपा क्यों चिंता कर रही है, हालांकि उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के इस सद्भावना के लिए मैं उनका आभारी हूं,

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47