Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात । उन्होंने मुख्यमंत्री को सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों के जरिये किसानों, खेतिहर मजदूरों, आदिवासियों के हित में संचालित योजनाओं एवँ छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक प्रशिक्षण संस्थान के स्थापना व संचालन की प्रगति तथा उपलब्धियों से अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों को बधाई दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज़ खान, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, अपेक्स बैंक डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी तथा अपेक्स बैंक संचालकों में द्वारिका साहू, शंकर सोढ़ी, अजय बंसल, राकेश सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57