छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

डबरी निर्माण के फैसले से बदली लालाराम की किस्मत

रायपुर : डबरी निर्माण के फैसले से बदली लालाराम की किस्मत

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

डबरी निर्माण के फैसले से बदली

सालभर सब्जी की खेती कर ले रहे भरपूर आमदनी

सालभर सब्जी की खेती कर ले रहे भरपूर आमदनी सालभर सब्जी की खेती कर ले रहे भरपूर आमदनी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छोटे और सीमांत किसानों को मिल रहे लगातार शासकीय योजनाओं के लाभ से पिछले चार सालों में हजारों किसानों के जीवन में बदलाव आया है। इसकी बानगी हमें किसान लालाराम की खेत को देखने से मिलती है।
बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम राजपुर में रहने वाले किसान लालाराम एक जुझारू कृषक हैं। उनकी एक एकड़ खेत में सब्जियों की फसल लहलहा रही है। मनरेगा योजना में डबरी का निर्माण के बाद वे वर्षभर साग-सब्जी की खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें लगातार आमदनी मिल रही है।
एक किसान के जीवन में एक छोटी सी मदद मिलने पर कैसे बदलाव आ सकता है, यह लालाराम के खेत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। किसान लालाराम बताते हैं कि मनरेगा से उनके खेत में एक डबरी बनाई गई। इससे उन्हें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सब्जी की खेती शुरू की।
उन्होंने बताया कि वे डबरी की मेढ़ पर राहर की 2 फसल ले चुके हैं। इसके अलावा मेढ़ के किनारे व बगल की जमीन में पपीता, अमरूद, केला, जामुन, अनार के पौधे लगाए हैं, इससे लगातार उन्हें आमदनी मिल रही है। उन्होंने बताया कि एक एकड़ खेत में वे साग-सब्जी की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेत में सेमी, प्याज, लाल भाजी, पालक, धनिया, मेथी, टमाटर आदि लगाई है। वे बताते हैं कि यह योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है।
किसान लालाराम बताते हैं कि भविष्य में डबरी में मछली पालन, बत्तख पालन एवं सिंघाड़े की फसल लगाने की भी सोच रहे हैं। योजना से उन्हें ना केवल डबरी बनाने के लिए राशि स्वीकृत हुई अपितु इसमें उन्हें रोजगार भी मिला है। श्री लालाराम कहते हैं कि शासन की इस योजना ने उनके जीवन में खुशहाली ला दी है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!