Advertisement

Gautam Adani: नौ दिनों में आधे हुए गौतम अडानी, 49 फीसदी तक गिरा ग्रुप का मार्केट कैप, 9.5 लाख करोड़ का झटका

गौतम अडानी कुछ अरसा पहले तक दुनिया के सबसे अमीर शख्सों के लिए सिर का दर्द बने थे। जिस तरह से उन्होंने टॉप 5 में जगह बनाई थी उसे लगता था कि देर सवेर वो जेफ बेजोस को पटखनी दे ही देंगे। लेकिन पहले हिंडनबर्ग और फिर दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसियों में शुमार क्रेडिट सुईस की रिपोर्ट ने अडानी के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया। इतना कि नौ दिनों में अडानी ग्रुप का मार्केट कैप आधा हो चुका है। अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट लगातार जारी है। कंपनी साख कायम करने के लिए ताबड़तोड़ फैसले ले रही है लेकिन हालात सामान्य नहीं हो पा रहे।

अमेरिका की ‘शॉर्ट सेलर’ फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, अडानी समूह ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए हिंडनबर्ग के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही थी। लेकिन गिरावट पर उनकी धमकी का कोई असर नहीं हुआ।

स्टॉक्सबॉक्स के शोध प्रमुख मनीष चौधरी ने कहा कि पिछले नौ कारोबारी दिनों में समूह की सभी कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 9.5 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 49 प्रतिशत तक गिर चुका है। उन्होंने कहा कि एफपीओ को वापस लेना गलत साबित हुआ है। अडानी समूह की सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप नौ दिनों में 9.5 लाख करोड़ रुपये तक कम हो चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सप्ताह के पहले दिन का कारोबार बंद होने पर अडानी समूह की दस में से छह कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 10 प्रतिशत टूट गया जबकि अडानी टोटल गैस, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडाणी विल्मर के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में इसका शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया था लेकिन बाद में इसकी स्थिति सुधर गई। उधर, समूह की चार कंपनियों ने गिरावट के रुख के बीच भी बढ़त भी दर्ज की। इनमें अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड में 9.46 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रही। अंबुजा सीमेंट में 1.54 प्रतिशत, एसीसी में 2.24 प्रतिशत और एनडीटीवी में 1.37 प्रतिशत का सुधार देखा गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57