Advertisement

अब ताईवान और अर्जेंटीना में भी भूकंप, तुर्की-सीरिया में मौत का आंकड़ा 4000 पार

दिल्ली । तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में कल सोमवार को आए भीषणतम भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है तथा हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं। भूकंप की वजह से धरती के कांपने का सिलसिला थमा नहीं है। मंगलवार सुबह तुर्की और पड़ोसी से काफी दूर 2 अन्य देशों भी भूकंप के झटके लगे हैं। ताइवान और अर्जेंटीना में भूकंप के झटके लगे हैं।

ताईवान में मंगलवार सुबह 5.1 की तीव्रता का भूकंप आया है जबकि अर्जेंटीना में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया हालांकि इन दोनों देशों में आए ताजा भूकंप की वजह से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

सेंट्रल वेदर ब्यूरो के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय समयानुसार सुबह 4:20 बजे पूर्वोत्तर ताइवान में 5.1 की तीव्रता का भूकंप आया, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 34.4 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर में 15.8 किमी गहराई पर था।

ताइवान अपने यहां 1 से 7 की तीव्रता के पैमाने का उपयोग करता है जो किसी विशिष्ट स्थान पर भूकंप की डिग्री को मापता है।

भूकंप की तीव्रता हुलिएन और यिलान काउंटी में 4 और ताइचुंग और नानटौ काउंटी में 3 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया जबकि ताओयुआन शहर में तीव्रता का स्तर 2 तक रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जबकि अर्जेंटीना के साल्टा प्रोविंस में 60 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप के झटके लगे हैं। इससे एक दिन दिन पहले चिली में भी भूकंप के झटके लगे थे। चिली में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

इससे पहले तुर्की और सीरिया में कल आए भूकंप के जोरदार झटकों ने दोनों देशों में जमकर तबाही मचाई। अब तक 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में इमारतें भी ध्वस्त हो गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मध्य तुर्की में कल सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद एक और तेज झटका महसूस किया गया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के आने के 10 मिनट बाद 6.7 की तीव्रता का एक और तेज झटका महसूस किया गया।

4 हजार से अधिक लोगों की मौत के अलावा हजारों की संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। भूकंप से हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47