Advertisement

गुलाब का फूल दे कर बयां करें अपने दिल का हाल, जानें रोज डे का इतिहास, और गुलाब के अलग-अलग रंगों के मायने…

नई दिल्ली : वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन रोज डे है और इस खास मौके पर कपल एक-दूसरे को फूल देकर प्यार जताते हैं. कपल पूरे साल रोमांटिक वीक यानी वैलेंटाइन वीक का इंतजार करते हैं और 7 फरवरी रोज डे के दिन एक-दूसरे को गुलाब या दूसरा फूल देते हैं. गुलाब वाले दिन से पहले मार्केट में लाल, सफेद, पिंक और पीले रंग के फूल मिलने लगते हैं. इस खास दिन पर कपल अपने प्यार का इजहार करने से लेकर प्यार जताने के लिए गुलाब देते हैं.

क्या आप जानते हैं कि रोज डे से भी कुछ ऐतिहासिक कहानियां जुड़ी हुई हैं. चलिए आपको बताते हैं रोज डे का इतिहास और इस दिन पर आप क्या-क्या खास कर सकते हैं.

रोज का इतिहास। Rose Day History

कहते हैं कि एक गुलाब देने से ‘वो’ चुटकियों में इंप्रेस हो सकती है या एक फूल ‘उसके’ चेहरे पर मुस्कान ला सकता है. रोज डे का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है. ऐसा कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब इतना पसंद था कि उनके पति रोज कई टन फूल उन्हें खुश करने के लिए उपहार में भिजवाते थे. नूरजहां का दिल जीतने के लिए उनके पति हर कोशिश करते थे और उसमें से गुलाब भेजना भी एक प्यार भरा तरीका था.

ये भी कहा जाता है कि एक समय पर महारानी विक्टोरिया के समय में लोगों ने एक-दूसरे को इंप्रेस करने या फीलिंग्स शेयर करने के लिए फूल देने की शुरुआत की. धीरे-धीरे ये प्रथा कपल के बीच पॉपुलर हो गई और तब से प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को फूल देते हुए नजर आ रहे हैं.

हर रंग के फूल का अलग है मतलब

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

लाल गुलाब: लव और मैरिड रिलेशनशिप वाले कपल के बीच लाल रंग का गुलाब देना कॉमन है. क्योंकि ये फूल किसी खास को प्यार जताने का प्रतीक माना जाता है.

सफेद गुलाब: जब किसी से लड़ाई हो गई हो तो उसे मनाने के लिए सफेद गुलाब दिया जाता है. इसे शांति का प्रतीक माना जाता है.

पीला गुलाब: पीले रंग के गुलाब को देने का मतलब है कि आप किसी से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं. दोस्ती के अलावा इसे हेल्थ का भी प्रतीक माना जाता है.

पिंक गुलाब: वैलेंटाइन वीक को सिर्फ कपल्स ही नहीं दूसरे लोग भी सेलिब्रेट कर सकते हैं. लोग अपने माता-पिता को पिंक गुलाब देकर थैंक्यू कर सकते हैं. वैसे गर्ल्स को पिंक रोज भी बहुत पसंद आता है.

ऑरेंज गुलाब – ऑरेंज कलर के गुलाब देना का अर्थ है आप अपनी फिलिंग्स बयां करना चाहते हैं, नारंगी रंग के गुलाब का मतलब उत्साह और जुनून से भी होता है. ये रंग प्यार में एक-दूसरे को लेकर पैशन को बयां करता है

पीच गुलाब -पीच कलर का गुलाब आपकी ईमानदारी, आपकी वास्तविकता और कृतज्ञता की भावनाओं को व्यक्त करता हैं. अगर आप पीच कलर का गुलाब देते हैं तो ये “धन्यवाद” कहने या थैंक्स का प्रतीक माना जाता है.

लाल गुलाब – लाल गुलाब देना का मतलब होता है अपने प्यार का इजहार करना, अगर आप किसी से बेहद प्यार करते हैं तो आप उन्हें लाल गुलाब दे सकते हैं. लाल गुलाब प्यार और रोमांस का प्रतीक है. यही वजह है कि लाल गुलाब को प्यार की फीलिंग्स बयां करने का परफेक्ट जरिया माना जाता है.

तो आप भी इस वेलेंटाइन वीक में रोज़ डे के दिन अपने किसी प्रिय को या अपने किसी दोस्त को अपनी इच्छा अनुसार किसी भी रंग का गुलाब देकर अपनी फिलिंग्स बयां कर सकते हैं, और उसे मनचाहा गुलाब दे सकते हैं.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57