छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में मंत्री मोहन मरकाम ने की शिरकत

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में मंत्री मोहन मरकाम ने की शिरकत

शहीद वीर नारायण सिंह चौक व सर्व आदिवासी समाज मंगल भवन का किया भूमिपूजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – ज़िला आदिवासी समाज के द्वारा आज ज़िला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम ने शिरकत की। संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक आशीष छाबड़ा एवं जिला कांग्रेस कमेटी बंसी पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर धनराज मारकम, भूपेन्द्र जोशी, नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री मोहन मरकाम ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक व सर्व आदिवासी समाज मंगल भवन गुनरबोड़ का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पौने पाँच सालों में समाज के सभी वर्गों के साथ आदिवासी समाज भी तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। आदिवासी समाज शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, कला-संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा हैं। देश-प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही हैं। उन्होंने उपस्थित बच्चों से मन लगा कर पढ़ाई-लिखाई कर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। देवगुड़ियों और घोटुलों को सहेजने और संवारने का काम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। साथ ही आदिवासी तीज-त्यौहारों के उत्साहपूर्वक आयोजन के लिए आदिवासी परब, सम्मान निधि योजना शुरू की गई हैं। आदिवासी संस्कृति का परिचय देश-दुनिया से कराने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरूआत की गई हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया हैं। मंत्री श्री मरकाम ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछें, बच्चों ने जवाब दिये। प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम ने विश्व आदिवासी सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक आशीष छाबड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने सुआ नृत्य प्रस्तुत किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!