छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

जनादेश परब: जांजगीर-चांपा में सुशासन और जनविश्वास का उत्सव, सीएम साय ने लाभार्थियों को सौंपे आवास की चाबियाँ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबियाँ व चेक प्रदान किए।

जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर–चांपा जिले में आयोजित जनादेश परब को जनता के विश्वास का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि कंचन, कांसा और कोसे की धरती जांजगीर–चांपा आज सुशासन, सेवा और जनविश्वास के जीवंत उदाहरण के रूप में सामने आई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में बताया कि इस अवसर पर उनके साथ माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ और स्वीकृत राशि के चेक प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभों का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनादेश परब सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद और विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है और राज्य सरकार सुशासन के संकल्प के साथ हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!