Advertisement

एसपी ने थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का किया गया वार्षिक निरीक्षण

एसपी ने थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का किया गया वार्षिक निरीक्षण

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

बेमेतरा – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने 6 अक्टुबर को बाहर से आने वाले पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था हेतु सांस्कृतिक भवन मारो का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने संबलपुर नवीन चौकी हेतु पंचायत भवन संबलपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल सुविधा व अन्य व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती गुप्ता ने थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि./कर्म. को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया तथा अपनी पुरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने, प्रति-दिन अपने कार्य के अनुसार अपने दैनिक दिनचर्या से समय निकाल कर खेल, योगा, व्यायाम एवं अन्य एक्टिविटी करने को कहा। साथ ही पुलिस जवानो को हमेशा तनाव से दूर रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। थाना/चौकी की जप्ती माल, मालखाना, बंदीगृह, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये। थाना/चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व थाना/चौकी में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी व विवेचको और आरक्षकों को संवेदनशील बनाने, “प्रहरी” ग्रुप में अधिक से अधिक लोगो को जोडने, सीसीटीएनएस (cctns) आपरेटर को नियमित एन्ट्री करने एवं एन्ट्री में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए टीम भावना से कार्य करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर थाना /चौकी प्रभारी को मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही दुष्कर्म के प्रकरणों में प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के दिनांक से दो माह के भीतर विवेचना कार्यवाही पूर्ण करने दिशा-निर्देश दिये गये। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को एक अभियान चलाकर यथा शीघ्र निराकरण करने एवं गुम बालक/बालिकाओं को अभियान चलाकर दस्तयाब कर बरामद करने, ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजन करने, समाधान हेल्पलाईन नंबर 9479257558 का प्रचार प्रसार करने व समाधान हेल्पलाईन से शिकायत प्राप्त होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, चौकी मारो प्रभारी सउनि डीएल सोना, एसपी रीडर विष्णु सप्रे एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM