ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Berojgari Bhatta: छत्तीसगढ़ में आज से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू, आवेदन और क्या हैं इसकी शर्तें? जानें- यहां सब कुछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र (budget session) के दौरान शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का एलान (announce) किया था. बता दें कि यह आदेश भूपेश सरकार (bhupesh sarkar) ने 6 मार्च को जारी किया  था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ सरकार बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 1 अप्रैल यानी आज  से देगी। इसके लिए सरकार की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद आदेश भी जारी हो गया है बता दें कि इस योजना के पात्र बेरोजगार युवओं को सरकार द्वारा हर महीने 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिए जाएंगे।

क्या है पात्रता?

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए युवक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है. युवक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही उनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूतम 12वीं पास होना चाहिए. आवेदक के परिवार की आय 2 लाख 50 हजार से अधिक सलाना नहीं होना चाहिए. इस योजना के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवा को एक साल के लिए भत्ता मिलेगा. नौकरी न मिलने की स्थिति में इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है. हालांकि इस योजना का लाभ किसी भी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 2 साल से अधिक अवधि तक नहीं मिलेगा।

जानिए कैसे करना है आवेदन

बेरोजगारी भत्ते की पूरी जानकारी रोजगार विभाग पंचायत विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग की वेबसाइड पर होगी. ग्रामीण इलाके में जनपद पंचायत, शहरी इलाके में नगर पालिका या नगर निगम में आवेदन किए जाएंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!