बेटी के पास मिला प्रेग्नेंसी टेस्ट किट तो मां-बाप ने की हत्या, पहचान छुपाने शव पर डाला एसिड

उत्तर प्रदेश। कौशाम्बी में एक 21 वर्षीय युवती की उसके ही मां-बाप ने हत्या कर दी। युवती के परिवार वालों को उसके पास प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मिली थी जिससे उन्हें उसके किसी से अफेयर में होने का संदेह था। जिसके बाद मां-बाप ने अपने दो रिश्तेदारों की मदद से उसकी हत्या के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाला ताकि उसकी पहचान न हो सके और फिर उसके शव को फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

तेन शाह अलमाबाद गांव निवासी नरेश ने 3 फरवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मंगलवार को उसका क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर नहर से बरामद किया गया। जांच के दौरान पता चला कि नरेश और उसकी पत्नी शोभा देवी ने 3 फरवरी को अपने घर में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए, उन्होंने महिला के शरीर पर बैटरी एसिड डाला था। नरेश के दो भाइयों गुलाब और रमेश ने भी शव को छिपाने में उनकी मदद की थी।

नरेश ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी कई लड़कों से मोबाइल पर बात करती थी। उसके पास से कुछ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी मिले थे, जिससे नरेश को शक था कि उसकी बेटी के किसी लड़के से संबंध हैं और वह इस बात से नाराज था।