Advertisement

CRIME NEWS : अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 3 पुरुष समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। CRIME NEWS : जिला के तहसील बसना पुलिस और सिंघोड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी करने वाले 3 पुरुष और दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आये दिन ओडिशा से छत्तीसगढ़ अवैध गाजे की तस्करी होती रहती है। लेकिन बसना पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते तस्करों को धरदबोचा जा रहा है। जिला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने उड़ीसा प्रदेश से स्विफ्ट डिजायर कार और मारुति ईको कार में गांजा की तस्करी करने वाले रवि साहू पिता टुनटुन साहू 19 साल लाभंडी रायपुर निवासी, तरणी चौधरी पति लीलाराम चौधरी 32 साल अम्लेश्वर दुर्ग निवासी और मोहित मोधानी पिता सुनील मोधानी 25 साल महावीर नगर रायपुर निवासी के कब्जे से पकड़ाए गए तस्करों से 20 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रूपये बरामद किया है। वहीं सिंघोड़ा पुलिस थाना प्रभारी केशव राम कोसले ने स्कॉर्पियो वाहन में सवार संजय सिंह पावले पिता सम्पत पवाले शंकर नगर कोरबा निवासी और कुसुम पावले पति संजय सिंह 43 कोरबा निवासी के कब्जे से 10 किलो गांजा मादक पदार्थ जिसकी कीमत 2 लाख के गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों महिला व पुरुषों के खिलाफ जिला पुलिस कार्रवाई करते हुए मामले को जांच में लिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57