Advertisement

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को परीक्षा में 2 हजार 448 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे

गरियाबंद /  10 फरवरी 2023/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा – 2022,       12 फरवरी 2023 दिन रविवार को पूर्वान्हः 10 बजे से दोपहर 12 बजे एवं अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु कुल 2 हजार 448 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिला मुख्यालय में कुल 10 स्कूल/महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय , शासकीय बालक उ.मा.शाला , शासकीय कन्या उ.मा.शाला, आई.टी.एस. कालेज, गुरूकुल महाविद्यालय , शासकीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय , शासकीय आई.टी.आई., एंजल एग्लो स्कूल, शिवम नर्सिंग कॉलेज , सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु श्री टी.आर.देवांगन डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री रमाकांत कैवर्त तहसीलदार अमलीपदर को बनाया गया है। उड़नदस्ता दल प्रभारी सुश्री चांदनी कंवर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार गरियाबंद, अंकुर रात्रे प्रभारी तहसीलदार छुरा, श्री अभिषेक अग्रवाल नायब तहसीलदार छुरा, एवं श्री जयंत पाटले प्रभारी तहसीदार देवभोग को नियुक्त किया गया हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस पहचान हेतु साथ लाना होगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, केल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना लाना वर्जित है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों का पालन करना होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57