Advertisement

राजमाता स्व.देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

राजमाता स्व.देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

राजमाता स्व.देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की तृतीय पुण्यतिथी पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तीन वर्ष पूर्व दिनांक 10.02.2020 को उनका निधन गुडगांव में मेदांता अस्पताल0 में हो गया था। अविभाजित मध्यप्रदेश में वे अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में वित्त, मध्यम सिंचाई, आवास और पर्यावरण मंत्रालयों की मंत्री रही थी। आज उनकी तृतीय पुण्यतिथी पर बडी संख्या में कांग्रेसजनो ने राजीव भवन में उपस्थित हो उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पाॅजली देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभा के दौरान राजपरिवार से जुडे गोविंद शर्मा ने राजमाता का जीवन परिचय दिया। उन्होंने बताया कि मंत्रीमण्डल में रहते हुए राजमाता के प्रयास से उस समय स्माल फार्मर, डवलपमेंट अथारटी के अन्तर्गत अविभाजित सरगुजा को 4 अनुभागों में बांटकर किसानो के विकास के प्रयास किये गये। तब सरगुजा में उनके प्रयासों से अविभाजित मध्यप्रदेश में सर्वाधिक खाद आबंटन होता था। तब प्राथमिकता के आधार पर सरगुजा के पहुॅंचविहीन क्षेत्रों के सडक मार्गो पर बडी संख्या में पुल-पुलिया का निर्माण किया गया था। राजमाता को याद करते हुए औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राजमाता ने सरगुजा में कांग्रेस को मजबूत आधार दिया था। वो सरगुजा के जन-जन में बेहद लोकप्रिय थी। अपने मंत्रित्व काल में उन्होंने सरगुजा को ढेरो सौगातें दी हैं। राजीव भवन में श्रद्धांजली सभा के उपरांत महामाया मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धांजली सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह, महापौर डाॅ अजय तिर्की, पी0सी0सी0 उपाध्यक्ष जे0पी0 श्रीवास्तव, पी0सी0सी0 महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं विनय शर्मा, मो. इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, मुनेश्वर राजवाडे, मदन जायसवाल, प्रमोद चैधरी, आशीष वर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अनिमेष सिन्हा, श्रीमति शकीला सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिला कांग्रेस ने नवजात शिशुओं का वस्त्र एवं कंबल वितरण किया

महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष(शहरी) श्रीमति सीमा सोनी के नेतृत्व में चिकित्सा महाविद्यालय के मातृशिशु विभाग में नवजात शिशुओं को नये वस्त्र दिये गये। अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनो को कंबल वितरण भी किया गया। इस दौरान श्रीमती गीता प्रजापति, श्रीमति निर्मला केहरी, हीरो बडा, श्रीमति चित्रा मिश्रा, श्रीमति पूर्णिमा सिंह, श्रीमति सरला राय, श्रीमति सुषमा चंद्राकर, श्रीमति गीता टोप्पो, श्रीमति नुजहत फातमा, श्रीमति फौजिया नाज, श्रीमति गीता श्रीवास्तव, श्रीमति मालती सिंह, श्रीमति उषा शर्मा, श्रीमति शालिनी नंदा, श्रीमति हमीदा आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47