Advertisement

महोत्सव में नामी कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा

महोत्सव में नामी कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा

दंगल, पतंग उत्सव एवं तीरंदाजी का होगा रोमांच

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/ 14 से 16 फरवरी 2023 तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड, छॉलीवुड एवं भोजपुरी के नामी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता, पतंग उत्सव, तीरंदाजी एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच भी रहेगा।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पर 14 फरवरी 2023 को मशहूर बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन, छत्तीसगढ़ी गायक पद्मश्री अनुज शर्मा, सुमेधा करमहे, मान्या नारंग, छत्तीसगढी़ लोक गायक नितिन दुबे, संजय सुरिला की प्रस्तुति होगी। 15 फरवरी को भोजपुरी गायक पवन सिंह, बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो, इंडियन कॉमेडियन सुनिल पाल, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू, जशमीत कौर, लिटिल चैंप गायक प्रियांशु मिश्रा तथा 16 फरवरी को वॉलीवुड सिंगर दलेर मेंहदी, छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चन्द्राकर, जसगीत गायक दिलीप षडं़गी, रंग झरोखा दुष्यंत हरमुख, सूफी गायक नासिर एवं निन्दर, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चन्दा महोत्सव में रंग जमाएंगे। इसके साथ ही फूड जोन, करमा-शैला, सामूहिक विवाह, विभागीय स्टॉल, मेला शॉप, मेला, कटपुतली डांस, डांस स्टेज, स्कूल बच्चों का डांस, कत्थक डांस, तिब्बती डांस, बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47