Advertisement

CRIME NEWS : जंगली सुअर मारने बिछाए करंट तार में गई महिला की जान, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरदा बैगामुड़ा जागेश्वर राठिया के खेत में 19 जनवरी को गांव की बसंती बाई सारथी (65 साल) का शव पड़ा हुआ मिला। खरसिया पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच किया गया, जांच पर पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11,000 वोल्ट बिजली करंट लेकर जंगली जानवर के शिकार के लिए खेत में लगाया हुआ था। जिसकी चपेट में आने से बसंती बाई सारथी की मृत्यु हो गई। मर्ग जांच से अज्ञात आरोपी पर गैर इरादतन हत्या की धारा का अपराध कायम कर खरसिया पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अपराध विवेचना दरमियान मुखबीर सूचना पर कल थाना प्रभारी खरसिया गांव के रामसिंह माझी, जितेंद्र माझी और जगतराम माझी को हिरासत में लिया गया जिससे घटना के संबंध में हिक्मत अमली से पूछताछ करने पर तीनों बताए कि जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए 11,000 वोल्ट का बिजली करंट तार के माध्यम से लेकर जीआई तार को खेत में फैला रखे थे। घटना दिनांक को हुकिंग तार को निकालना भूल गए जिसमें बसंती बाई की फंसकर मौत हो गई।

आरोपियों के कबूलनामें पर आरोपियों के मेमोरेंडम पर हुकिंग किया हुआ तार और बांस का डंडा जब्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर आरोपियों को कल 8 फरवरी के दोपहर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी खरसिया के कोर्ट पेश किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05