Advertisement

CG NEWS : इस जिले की बेटी ने किया नाम रोशन, शिक्षा के क्षेत्र में मिला अंतराष्ट्रीय उपाधि

रायगढ़। CG NEWS : डॉ. मीना श्रीवास्तव ने वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन, अमेरिका द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में इनको ये मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। क्षेत्र की ये प्रथम महिला शिक्षिका हैं जिन्होंने यह अंतराष्ट्रीय उपाधि प्राप्त की है। डॉ. मीना श्रीवास्तव कहती हैं कि आज विश्व में जिस प्रकार मानव अधिकारों का हनन हो रहा है ऐसे में जागरूकता की आवश्यकता अधिक हो जाती है। वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन की वे सक्रिय सदस्य है। डबल एम. ए और बी. एड की योग्यता के साथ वे एक सफल शिक्षिका भी हैं। नगर के आदर्श बाल मंदिर विद्यालय में वो लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डॉ.मीना श्रीवास्तव, स्वर्गीय रमाकांत श्रीवास्तव व स्वर्गीय उर्मिला श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि शैक्षणिक होने के कारण वे छात्र मनोविज्ञान में भी कुशल हैं। वे भोजन, पानी और शिक्षा को मनुष्य का मुख्य जीवन अधिकार मानती हैं। अतः आगे वह शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता और मानव अधिकारों के प्रति जागृति लाने का संकल्प रखती हैं। डॉ.मीना की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और परिचितों में हर्ष का माहौल है और उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57