‘मेरा दिल दहल गया’…भाजपा नेता की हत्या पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

नारायणपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा मारे गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के परिवार से मुलाकत कर उन्हें आश्वासन दिलाया कि पार्टी उनके साथ है। सागर साहू को न्याय दिलाया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जेपी नड्डा ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आम सभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा, ‘मुझे आज जगदलपुर में आने का मौका मिला। कल तक मन में उमंग थी कि आप लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन कल रात जो घटना घटी उससे दिल दहल गया है। मन द्रवित है। मन उदास है।’

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दरअसल, शुक्रवार की रात नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से भाजपाइयों में आक्रोश है। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नारायणपुर पहुंचकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रध्दांजलि दी। इस दौरान पूर्व सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। जहां सभी शीर्ष नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की।

रमन सरकार में थी शांति और सुशासन

जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से नक्सली हमले बढ़े हैं। लेकिन जब डॉक्टर रमन की सरकार थी तब सुख, शांति, चैन था, सुशासन था, सभी लोगों के लिए काम हो रहा था।