Advertisement

कला जत्था की टीम ग्रामीणों के बीच पहुंचकर अपनी कला का प्रदर्शन कर शासन की योजनाओं के बारे में दे रही है जानकारी

महासमुंद : कला जत्था की टीम ग्रामीणों के बीच पहुंचकर अपनी कला का प्रदर्शन कर शासन की योजनाओं के बारे में दे रही है जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की आम जानता को जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन पर कलाकारों द्वारा बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण जानकारी जिले के विभिन्न हाट बाजार एवं बड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बीते सप्ताह से दिया जा रहा है। ज़िला जनसंपर्क अधिकारी श्री एस.आर. पाराशर ने बताया कि कला जत्था का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य के बीच योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी सरल और सुलभ रूप से पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि ज़िले के पाँचों विकासखंडों में दो कलाजत्था मंडलियों द्वारा हाट बाजारों एवं बड़े ग्रामीण क्षेत्र गाँव इनमें खट्टी, पचेड़ा, भिलाईदादर कला, आरंगी, बड़े लोरम एवं सोनासिल्ली, बड़ेसाजापाली, भूकेल एवं कुदारीबाहरा, बरोंडाबाजार, बावनकेरा, सिनोधा, सिरपुर, पटेवा, परसाडीह, झारा, अछरीडी और खैरझिटी, खट्टी, तेन्दूकोना, भिलाईदादर कला, भदरसी, कोसमी, कोमाखान, साल्हेभाठा, तुसदा और खुसरूपाली, लाफिनकला, कोसरंगी, कुकराडीह आदि में कलाकारों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजनाए किसानों मजदूरों और गरीबों को न्यायए सुराजी गांव योजना, आपदा में सहायता, ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजना शामिल है ।
इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण इंदिरा वन मितान योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नरवा गरवा घुरुवा बारी, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पौनी पसारी योजना, राम वन गमन पथ, मानस मंडली प्रोत्साहन योजना जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार महासमुंद जिले के विभिन्न विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आरोग्य जनकल्याण संस्था एवं मन के अंगना लोक कला समिति खरोरा कला जत्था टीम के कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुित दी जा रही हैं। जिसे ग्रामीणों का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57