Advertisement

अम्बिकापुर : कलेक्टर व एसपी ने अक्षय तृतीया पर ग्रामीण क्षेत्रो में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों का किया निरीक्षण

नियमो का अनुपालन करने ग्रामीणों को दिए निर्देश

अम्बिकापुर 14मई 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक टी. आर. कोशिमा ने शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर ग्रामीण क्षेत्रो में आयोजित विवाह कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नवानगर एवं सोनबरसा में विवाह आयोजको को कोरोना संक्रमण से बचने प्रशासन द्वारा जारी नियमो का पालन करने कहा। विवाह कार्यक्रम में भीड़ न करने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने की हिदायत दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने ग्रामो में गठित कोरोना निगरानी दल के सदस्यों से गांव में कई जा रही निगरानी के संबंध में पूछताछ की उन्होंने कहा कि सदस्य गांव में प्रत्येक परिवार पर नजर रखें। प्रत्येक होंम आईसोलेशन के मरीज की प्रतिदिन की स्थित की सूचना क्लस्टर प्रभारी को दें। गांव में वैवाहिक कार्यक्रमो पर भी नजर रखें । अनुमति से ज्यादा लोगो के शामिल होने तथा बाल विवाह होने पर तत्काल सूचना दें। उन्होंने निगरानी दलों को 10-10 ऑक्सीमीटर और थर्मा मीटर उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47