Advertisement

SUICIDE NEWS : युवक ने जहर पीकर की आत्महत्या, शादी की चल रही थी बात, ये वजह आई सामने

रायगढ़। SUICIDE NEWS : जिले से बड़ी घटना सामने आ रही हैं। युवक ने कीटनाशक दवा सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक ग्राम कदमढोढ़ी निवासी है। बताया जाता है कि परिजन जिस युवक की शादी के लिए वधू की तलाश कर रहे थे। उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कापू से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर ग्राम कदमढोढ़ी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव के मुड़ापार में रहने वाले पवन बंसोड़ 22 वर्ष की लाश उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। युवक के पास गिलास पड़ा था, जिसमें उसने कीटनाशक दवा डालकर पीया था, इसलिए लोग समझ गए कि पवन ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

वहीं इसकी सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल जाकर जायजा लिया तो पाया कि युवक की लाश के कुछ दूर कुत्ते के 4 पिल्ले भी मृत पड़े थे। विवेचना में खुलासा हुआ कि जहर सेवन करने वाले युवक ने जिस जगह उल्टी की, पिल्लों ने उसे चट कर खा लिया और विष के असर से उनकी भी जान निकल गई।

बंसोड़ परिवार का कहना है कि पवन को उसके चाचा ने गोदनामा में ले रखा था। परिवार वाले पवन की जल्दी शादी के लिए लडक़ी भी तलाश रहे थे। इस बीच उसने खुदकुशी कर ली। मृतक के रिश्तेदार मेघूराम तुर्री की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस उसके आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05