छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

Rajim Maghi Punni Mela : राजिम माघी पुन्नी मेला सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री डहरिया, राजिम में बस स्टैंड बनाने की घोषणा की

फिंगेश्वर :Rajim Maghi Punni Mela: राजिम माघी पुन्नी मेला सम्मेलन में डॉ शिव कुमार डहरिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस दौरान मंत्री ने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला की विशिष्ट पहचान है। यह ऎतिहासिक स्थल है। यहां की मंदिर अद्वितीय है। जब परिवहन के उचित साधन नही थे तब लोग बैल गाड़ी से आते थे।। उन्होंने यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक मंदिर के संदर्भ में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। चंदखुरी, शिवरीनारायण और राजिम में भगवान राम की स्थापना के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भगवान श्री राम के आशिर्वाद से राज्य विकास कर रहा। सरकार राज्य के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।पैसे की कमी नही होगी। राज्य के नवनिर्माण का काम हो रहा है। हर वर्ग का विकास हो रहा है। शाशन की योजना का लाभ समाज के लोगो को मिल रहा है। न्याय योजना का लाभ सबको मिल रहा है। मार्च माह तक आखिरी किश्त मिल जाएगा। आज किसान,भूमिहीन को भी राशि मिल रहा है। युवा मितान क्लब के गठन हर पंचायत में किया जा रहा है। सरकार युवाओं के बारे में काम कर रही है। राज्य की संस्कृति और खेल को उभार रहे हैं। इसके लिए सरकार ने 19 करोड़ 83 लाख रुपए का बजट उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री आज भेंट मुलाकात के माध्यम से जनता से सीधे भेंट कर रहे हैं। रोजगार के अवसर दे रहे हैं। शिक्षा के लिए शिक्षकों की भर्ती कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया ने स्थानीय लोगो को प्राथमिकता दे रहे हैं। योजना का लाभ आम जनता को मिल रहा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्य अतिथि डॉ शिव कुमार डहरिया ने राजिम में बस स्टैंड निर्माण के लिए 2 करोड़ की घोषणा की। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 100 दुकान बनाएं जाएंगे।छूरा में मंगल भवन के लिए 50 लाख, फिंगेश्वर के गणेशपुर में सामुदायिक भवन के लिये 15 लाख,स्कूल में शेड निर्माण के लिए 15लाख,फिंगेश्वर में मितानिन भवन के लिए 15 लाख,राजिम वार्ड 14 में मुक्ति धाम के लिए 15 लाख एवं वार्ड 15 में तालाब निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर श्रम विभाग अंतर्गत असंगठित प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को ₹20 -20 हजार का चेक वितरण किया गया। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 440 हितग्राहियों को ₹20 हजार के मान से 88 लाख रुपए का चेक वितरित किया। मिनीमाता महतारी जतन योजनांतर्गत 19 हितग्राहियों को ₹3 लाख 80 हजार रुपये का चेक तथा 652 नौनिहाल छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को 13लाख 75 हजार 500 रुपये का चेक वितरित किया।

सम्मेलन को नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम रेखा सोनकर ने राजिम पुन्नी मेला का आयोजन की सराहना की। उन्होने जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि सबके प्रयास से राजिम मेला का आयोजन में नयापन दिख रहा है ।

नगर पालिका परिषद गोबरा नयापारा अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि विगत चार वर्षों में सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है।लगातार चार साल से स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। यह कार्य केवल मुख्यमंत्री की सोच से सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओ की सोच को आगे बढ़ाने के लिए फंड और सहयोग दे रही है। भावसिंह साहू ने कहा कि क्लब के माध्यम से स्थानीय खेल और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर पुष्पा साहू, जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, मधुबाला रात्रे, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम रेखा सोनकर व गोबरा नवापारा अध्यक्ष धनराज मध्यानी,जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, भाव सिंह साहू, विकास तिवारी, आंनद मतवाले,यशवंत साहू, पदमा दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ रीता ,अपर कलेक्टर अविनाश भोई एवं बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!