Advertisement

मासूम बच्चे की बेतहाशा पिटाई वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । छाल थाना क्षेत्र के बरभौना गांव में बीते 20 जनवरी को एक व्यक्ति द्वारा एक स्कूली बच्चे को जबरन अपने घर ले जाकर उसकी बेतहाशा पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक यशवंत डनसेना को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं उस पर लगी धाराएं अजमानतीय होने से पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि जिले के छाल थाना क्षेत्र के बरभौना गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति ने स्कूली बच्चे को जबरन अपने घर लेकर आया और उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। इस घटना में मासूम बच्चे को काफी चोटें आईं थीं।

बताया जा रहा है कि स्कूल में दो बच्चों के बीच हुआ विवाद इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस मामले के संबंध में बालक के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि बीते 20 जनवरी को उसका बेटा खरसिया ब्लॉक अंतर्गत आने वाले बरभौना गांव के प्राइमरी स्कूल में पढऩे गया था।

इस बीच गांव के ही यशवंत नामक व्यक्ति प्रार्थी के बेटे को उठाकर अपने घर ले आया और उसके साथ मारपीट की।

वहीं इस मामले की शिकायत पर छाल थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 323, 506 व भादवि की धारा 75 किशोर न्याय बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही थी।

इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस को आरोपी की भनक लगी और पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57