Advertisement

अंबिकापुर : भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार अभियान…………….

अंबिकापुर : भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार अभियान…………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार अभियान अंतर्गत आज उदयपुर मंडल के केदमा शक्ति केंद्र के मतरिंगा ग्राम पंचायत में भाजपा मंडल सह प्रभारी एवं भाजपा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे तथा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों के फॉर्म भरे गए जिनको भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल में आवास स्वीकृत नहीं किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी रूपेश दुबे ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार अभियान भारतीय जनता पार्टी ने उन गरीब हितग्राहियों के लिए चलाया है जिनको प्रदेश की भूपेश सरकार ने अब तक आवास नहीं दिया, मोदी सरकार का सपना था कि 2022 तक देश में सभी गरीबों पक्का मकान मिले लेकिन कांग्रेस के भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही राज्यांश नहीं दे कर लाखों गरीबों के पक्के मकान बनने नहीं दिए, इस आवेदन पत्र के माध्यम से जनता यह मांग करती है उनकी आवास तत्काल स्वीकृत की जाए अन्यथा बृहद विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि गरीबों का छत छीन कर भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ घोर अन्याय किया है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में उनको भुगतना पड़ेगा, गरीब जनता चिंता ना करे, भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनते ही मोदी जी के सपनों के अनुरूप सभी को पक्का मकान मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री चंद्र बसु यादव ने किया। इस अवसर पर मंडल मीडिया प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी, मंडल मंत्री संतोष मझवार, सरपंच गड़ा राम, टेटकु राम , संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47