ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Medicines will be delivered by drone : अब ड्रोन से घर पर डिलीवर होंगी दवाएं, इस शहर में सर्विस हुई शुरू, जानें आपको कैसे मिलेगी ये सुविधा

हावड़ा : Medicines will be delivered by drone : ट्रैफिक की समस्या से बचने और दवाओं को सही समय पर पहुंचाने के लिए कोलकाता में मंगलवार से ड्रोन के लिए जरिए दवाएं भेजने के लिए सेवा शुरू की गई है. इस सेवा को शुरू करने वाले TSAW टेक्निट स्पेस एंड एयरो वर्क्स के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अर्पित शर्मा ने कहा, “हमें दवाइयां देने के लिए एक डेडिकेटेड ड्रोन सर्विस लॉन्च करने की खुशी है. हमने कोलकाता में भारी ट्रैफिक की भीड़ देखा और हावड़ा और हवाई रास्ते से दवाओं की डिलीवरी को सुविधाजनक बनाने के बारे में सोचा.”

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दवाओं की ड्रोन डिलीवरी शुरू करने के लिए पश्चिम बंगाल में आठ और जगहों को चिन्हांकित किया गया है.“एक महीने के भीतर, कालिकापुर (दक्षिण कोलकाता में) में ड्रोन के जरिए दवाएं डिलीवर करने की सेवा शुरू करेंगे.

Medicines will be delivered by drone : ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी होगा सेवा का विस्तार

शर्मा ने कहा, “हम दिल्ली बेस्ड ड्रोन मेकर हैं. हम टीएसएडब्ल्यू ड्रोन (TSAW drone) बनाते हैं जो हावड़ा से साल्ट लेक के सेक्टर 5 तक संचालित होते हैं. हमने दवाओं की ड्रोन-डिलीवरी शुरू की है, हम FMCG और E-Commerce जैसे अन्य क्षेत्रों में सेवा का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं.” उन्होंने कहा, “हम जल्द ही एक और हाई-रेंज ड्रोन पेश करेंगे जो आस-पास के कस्बों और शहरों को भी कवर कर सकता है.”.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!