
भरतपुर मामला : आरोपी की मां ने राजस्थान पुलिस पर गर्भवर्ती बहू को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
नूहं(हरियाणा), हरियाणा पुलिस गो रक्षकों द्वारा दो लोगों के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी की मां की उस शिकायत की जांच कर रही है जिसमें उसने दावा किया है कि छापेमारी करने आए राजस्थान पुलिस के कर्मियों ने उसकी गर्भवती बहू से मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया।.
मोनू मानेसर के नेतृत्व वाले गोरक्षा समूह के सदस्य श्रीकांत पंडित की मां दुलारी देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिस जबरन उसके दो बेटों का उठा ले गई है।.










