Advertisement

स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए मंत्री नेताम!

स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए मंत्री नेताम!

बलरामपुर/ कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विकासखण्ड राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी आह्वान पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए सभी को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। मंत्री नेताम ने खुद झाड़ू लेकर क्षेत्र को साफ किया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर काम किया। मंत्री नेताम ने स्वच्छता दीदियों से भी बातचीत की और उनके हालचाल का पता लगाया। मंत्री नेताम ने कहा कि महात्मा गांधी ने एक ‘‘स्वच्छ भारत’’ का सपना देखा था, जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी लोग मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर व्यक्ति को इस अभियान में शामिल होने की अपील की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञातव्य है कि जिले में सेवा कार्यक्रम स्वच्छता है। इसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सामूहिक रूप से अपने गांव और क्षेत्र को साफ रखने का आह्वान किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ इस वर्ष मनाई जा रही है। इसके उपलक्ष्य में, 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान, “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर मनाया जाएगा। सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना है

आस-पास के वातावरण को साफ रखने के साथ-साथ कचरा का उचित प्रबंधन करना है।
प्रतिनिधियों में सामरी शिवनाथ जायसवाल, अनिल तिवारी, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, वरिष्ठ नागरिक प्रदीप जायसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील शामिल थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05