Advertisement

रायगढ़: बून्द-बून्द पानी को तरस रहे मोहल्ले वाले, सरपंच – सचिव को तत्काल ध्यान देने की जरूरत…

संजू/रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोड़ासियाँ के आश्रित मुहल्ला फरसाकानी के कंवरपारा के मिडिल स्कूल स्थित बोर पिछले छ: महिने से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त बोर पम्प को कोड़ासियाँ सरपंच कुमार प्रसाद ने कहीं और दे दिया है। जिसके कारण पूरे मोहल्ले के लोग पीने की पानी के लिए तरस रहे हैं। पता करने पर बताया गया कि कंवरपारा के बोर मशीन यानी मोटर को निकाल कर उसे फरसाकानी के ही बजरंगबली मंदिर के पास फिट कर दिया गया है।

वहाँ पर उसी मशीन से भरपूर पानी निकल रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि कंवरपारा के बोर पम्प को पँचायत के कहने पर मिस्त्री द्वारा कंवरपारा के जगह दूसरे जगह पर लगा दिया गया है। जिससे कंवरपारा के ग्रामीणों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बोर को खराब हुए लगभग छ: महिने होने जा रहा है, जिसके बाद भी कोई जन प्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। और न ही कोई पंचायत के पदाधिकारी झांकने को आते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जबकि उपरोक्त बोर से ग्राम पंचायत कोड़सियाँ के नव निर्वाचित सरपंच भी उसी बोर से पानी की निस्तारी करते थे। पर सरपंच के मुहल्ले के आम जनता पानी की किल्लत से जूझ रहे़ है। एक तरफ मई के महिने के आते ही गर्मी ने अपनी प्रचंड तेवर दिखा रही है। तो वहीं एक – एक बूंद पीने की पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं, यह बात गले नहीं उतरती है। जबकि शासन – प्रशासन की ओर से बिजली, सड़क, पानी के लिए ग्रामीणों को गर्मी को दिनों में परेशानी न हो इसके लिए पहले से तैयारी की जाती है। और यहाँ ठीक उसके उलट देखा जा रहा है। यह आपने आप में सोचने वाली बात है, सरपंच के मुहल्ले में ही यदि बोर खराब हो और पानी की समस्या जैसे मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हों ? तो फिर अन्य मुहल्ले के क्या हाल होता होगा ये सोचने वाली बात है। अब यह देखना होगा की और कितने दिनों बाद पंचायत के लोगों के कान में जूँ रेंगती है। और गाँव को़े लोगों को पानी आपूर्ति की जाती है। यह तो आने वाले समय ही तय करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47