Advertisement

रायगढ़: दुष्कर्म के आरोपी को जूटमिल पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर……

रायगढ़: दुष्कर्म के आरोपी को जूटमिल पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर……
संजू/रायगढ़ /दिनांक 14.05.2021 को पुलिस चौकी जूटमिल क्षेत्र में रहने वाली युवती द्वारा *कृष्णा साहू पिता सियाराम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन ट्रांसपोर्टनगर* इसकी चोरी छिपे मोबाईल पर अंतरंग तस्वीरें खींच कर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी । आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को आज चौकी जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की मोबाईल जप्त की गई है, साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में आईटी एक्ट की धारा जोड़ी जावेगी ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पीड़ित युवती बताई कि कृष्णा साहू पारिवार के लोगों की मदद करता था, जिसे अपना हितैशी मानकर उससे मदद लिया करती थी । कृष्णा साहू का घर आना जाना था और एक दिन नहाते समय अपने माबाईल पर फोटो खींच कर उस फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद कई बार बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया । आरोपी कृष्णा साहू विवाहित है, पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी पत्नी बनाया है । अपने दोस्तों को युवती को लेकर उल्टी-सीधी बातें करता और अपने एक दोस्त को युवती का फोटो व्हाटसअप भी किया, जिसे उसके दोस्त ने युवती को दिखाया । तब युवती अपनी मां को घटना बताई और पुलिस चौकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची । थाना कोतवाली में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 642/2021 धारा 376 IPC दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57