Advertisement

राजनांदगांव: बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही से आम जनता – परवेज अहमद

बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही से आम जनता – परवेज अहमद
संजू/राजनांदगांव/बेमौसम बारिश और हल्का हवा तूफान के नाम पर आए दिन बिजली कटौती को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य परवेज अहमद पप्पू ने सीएसबी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन घंटो घंटो शहर के साथ ग्रामीण वार्डो व निचली बस्तियों जैसे मोहारा, हल्दी, लखोली, बसंतपुर, रेवाड़ीह, पेड्री, बजरंगपुर, नवागांव, मोतीपुर नया ढाबा, शांति नगर, शंकरपुर व चिखली में बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी को बिजली कटौती करके आम जनता को जानबूझकर परेशान करने की नियत से हल्का हवा तूफान बेमौसम बारिश के बहाने जानबूझकर उच्चाधिकारियों के इशारे पर शहर के निचली बस्तियों में आए दिन बिजली कटौती किये जा रहे हैं। श्री अहमद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इस घोर लापरवाही से अवगत कराते हुए बताया कि बेमौसम बारिश से लोग वैसे भी परेशान है, तथा गर्मी और उमस के कारण लोगो का जीना मुश्किल हो गया है, ऐसे वक्त समय पर बिजली कटौती करना क्या उचित है, सीएसबी बिजली विभाग अगर ऐसे ही बेमौसम हल्का बारिश हवा तूफान होने के बहाने अपनी लापरवाही खामियां को दबाते हुए बिजली कटौती से आम जनता को परेशान किए जा रहे हैं, ऐसे विपरीत समय में बिजली विभाग को आम जनता के विश्वास को कायम करते हुए खरा उतरने के बजाय आम जनता को परेशान करने की नियत से घंटो घंटो बिजली कटौती किए जा रहे हैं, सीएसबी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर ऐसी ही हल्का हवा तूफान और बारिश के कारण घंटो घंटो बिजली कटौती किए जा रहे हैं, इससे आम जनता काफी आक्रोश हो रहे हैं, अगर विभाग अपनी गलतियों को दबाने के चक्कर में आम जनता आक्रोश होकर बिजली विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किए जा सकते हैं, इसके लिए पूर्ण रूप से बिजली विभाग के उच्च अधिकारी ऐसे आंदोलन को आमंत्रित देने के लिए जिम्मेदार रहेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57