छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर भिड़ गईं दो महिला अधिकारी, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया में दो महिला अधिकारियों का विवाद खुलकर सामने आया है। मामला कर्नाटक का है। आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रूपा ने शनिवार को सिंधुरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई जगह पढ़ा है कि रोहिणी सिंधुरी ने विधायक सा रा महेश से मुलाकात की थी। रूपा कहती हैं कि पहली बार सुना है कि कोई IAS ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर किसी विधायक या राजनीतिक व्यक्ति से मीटिंग में गया था।

हालांकि, रोहिणी सिंधुरी ने IPS डी. रूपा के लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूपा उनके खिलाफ झूठा, व्यक्तिगत निंदा अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा मैं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी और अन्य कार्रवाई करूंगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रोहिणी सिंधुरी ने कहा कि उन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट्स से तस्वीरें ली हैं। बता दें कि रूपा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रोहिणी सिंधुरी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 2021 और 2022 में आईएएस अधिकारियों के साथ कथित रूप से इन तस्वीरों को साझा किया था।

उन्होंने एक, दो नहीं बल्कि तीन पुरुष आईएएस अधिकारी के साथ तस्वीरें साझा की हैं, यह उनका निजी मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल्स के मुताबिक ऐसी तस्वीरें शेयर करना और इस तरह की बातचीत करना अपराध है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!