Advertisement

Sumona Chakravarti ने किया खुलासा, एक साल से हैं बेरोजगार और इस बीमारी का हैं शिकार

नई दिल्ली: पूरे देश में इन दिनों कोरोना वायरस महामारी का कहर बरस रहा है. कुछ लोग इस बीमारी से तो कुछ इस बीमारी के कारण चल रहे लॉकडाउन से प्रभावित होकर परेशान हैं. मनोरंजन जगत की कई हस्तियां इस दौर में आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं. बीते दिनों श्रुति हासन ने बताया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं. वहीं अब ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) की भूरी या मंजू यानी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने बताया है कि वह एक बीमारी का शिकार हैं और बेरोजगारी की मार झेल रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CO2oRLArOdf/?utm_source=ig_embed&ig_rid=babade79-3640-4a17-8c3f-e61060d0a766&ig_mid=8A16F1D1-DB49-46F4-992B-E0DBEE078373

बीते साल से हैं बेरोजगार
‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) की भूरी या मंजू यानी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने हमेशा अपने किरदारों से लोगों के दिलों पर राज किया है. लेकिन सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) बीते साल से ही टीवी के पर्दे से गायब हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह बेरोजगार हैं. देखिए ये पोस्ट…

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बीमारी की चौथी स्टेज पर हैं सुमोना
सुमोना ने अपनी इस पोस्ट में बताया है कि वह पिछले 10 साल से एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) नाम की एक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वह चौथी स्टेज पर हैं. सुमोना ने पोस्ट में लिखा है, ‘मैंने किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म में इसके बारे में बात नहीं की है. लॉकडाउन मेरे लिए इमोशनली रूप से काफी कठिन है. COVID-19 के कारण हुए लॉकडाउन में पिछले साल से मैं बेरोजगार हूं. हालांकि काम नहीं होने पर भी मेरे पास पैसे की इतनी कमी नहीं है कि खर्च न चल सकें.’

आसान नहीं था बता पाना
सुमोना को यह बात सबसे सामने कहना आसान नहीं लगा था, उन्होंने नोट में आगे लिखा है, ‘ये सारी बातें बताना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन अगर ये पोस्ट किसी के चेहरे पर मुस्कान या किसी को प्रेरित कर सकती है तो मेरे लिए यह काफी होगा. हर कोई अपने जीवन में किसी ना किसी परेशानी से लड़ रहा होता है. जरूरी यह है कि प्यार, सद्भावना और दयालुता इंसान के व्यवहार से कहीं नहीं जानी चाहिए.’

इन सीरियल में भी आईं नजर
बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ से पहचान पाने वालीं सुमोना ने कई सीरियल में काम किया है. उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘खोटे सिक्के’ और ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ जैसे टीवी शो में भी काम किया है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47