छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस महाधिवेशन के लिए मंच तैयार, पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

रायपुर। AICC के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल आज पहुचे। रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि अधिवेशन को लेकर तमाम तरह की तैयारियां पूरी हो गई है। बड़ा अरेंजमेंट किया गया है। कांग्रेस नेताओं के यहां Ed की रेड को लेकर वेणुगोपाल ने कहा कि हमें पहले से मालूम था, जब भी कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा आयोजन करती है। बीजेपी, ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है। कांग्रेस पार्टी ED और सीबीआई से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ सभा स्थल का भी जायजा लिया।बड़े नेताओं के स्वागत के लिए कांग्रेसियों में काफी उत्साह है. सभी अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर चूके है. सभा में 2 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है. 24 और 25 को मेला स्थल में कांग्रेस की बैठक होगी. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत जैसे बड़े चेहरे शामिल होंगे। जानकार बड़े पुराने नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आज तक कही पर भी ऐसी भव्य तैयारी कांग्रेस के इतिहास में देखने को नहीं मिली। भव्य तैयारी के साथ सम्पूर्ण नई राजधानी सजी-धजी हैै।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!