ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

निर्दयता की हदें पार : कार ने रिक्शा चालक को 150 मीटर तक घसीटा, चीखता रहा फिर भी रईसजादे ने नहीं रोकी गाड़ी, हुई मौत

लखनऊ. एक रईसजादे ने निर्दयता की हदें पार कर दी।सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आयाा। ई-रिक्शा में टक्कर लगने के बाद चालक एसयूवी की खिड़की पर लटक गया था।रईसजादे ने कार रोकने के बजाए तेजी से दौड़ा दी. चालक चीखता रहा था लेकिन रईसजादे ने एक न सुनी थी. करीब करीब डेढ़ सौ मीटर तक एसयूवी दौड़ाता रहा था और आखिर में चालक गिर गया था. मौके पर पर उसकी मौत हो गई थी,जानकारी के अनुसार कैसरबाग निवासी ई-रिक्शा चालक जीतू (40) की स्वास्थ्य भवन चौराहे व परिवर्तन चौक के बीच रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी. पुलिस ने एसयूवी नंबर के आधार पर केस दर्ज कर कार सीज कर दी थी. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का फुटेज पुलिस ने जुटाया. जिसमें दिखा कि स्वास्थ्य भवन चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार कार परिवर्तन चौक की तरफ आ रही है. तभी ई-रिक्शा में एसयूवी से टक्कर मारी चालक जीतू एसयूवी की खिड़की से लटक गया. एसयवूी सवार रईसजादे ने कार तेजी से आगे बढ़ा दी।करीब डेढ़ सौ मीटर आगे एसयूवी तेजी से मोड़ी तो वह छिटक कर पिंक बूथ के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी।रईसजादा फरार हो गया था. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है,कार मालिक का नाम गोपाल अग्रवाल है,अलीगंज सेक्टर-बी का रहने वाला है, आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!