Advertisement

वृषभ राशि के लोगों को आज मिलेगा वाहन सुख, यहां जानें आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

आज का दिन यानी गुरुवार 23 फरवरी कैसा रहेगा, यह आप सोच रहे हैं तो आपके सवाल का जवाब है आज का राशिफल में। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) को हम लाएं हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण से बातचीत के आधार पर। अपना गुरुवार का भविष्य जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल ।

मेष- मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय और चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।

वृषभ- नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मिथुन- परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

कर्क- मन में प्रसन्नता रहेगी।समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे है।

सिंह- आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध और दु:ख होगा। कलह और हानि की आशंका है। चिंता जनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़े।

कन्या- जीवन साथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47