अपराध

दिल्ली में दूसरी महिला से बात करने पर युवती ने लिव-इन पार्टनर को चाकू मारा

दिल्ली में दूसरी महिला से बात करने पर युवती ने लिव-इन पार्टनर को चाकू मारा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर,दक्षिणी दिल्ली में एक युवती ने कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर को चाकू मार दिया, क्योंकि उसे शक था कि वह किसी दूसरी महिला से फोन पर बात कर रहा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
युवती की पहचान 35 वर्षीय बाबी लालनगैहाउमी के रूप में हुई है। उसे अपने लिव-इन पार्टनर सैमुअल रेसू पर शनिवार सुबह 4 बजे फोन पर किसी अन्य महिला से बात करने का शक हुआ, जिससे वह नाराज हो गई। दोनों के बीच कहासुनी हुई जो बढ़ गई और गुस्से में उसने सैमुअल के सीने में चाकू घोंप दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल से फोन आया कि नगालैंड निवासी सैमुअल रेसू को सीने में चाकू लगने के कारण भर्ती कराया गया है।

पुलिस की एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जहां उसने घायल व्यक्ति का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर किशनगढ़ थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच के दौरान पता चला कि मुनिरका इलाके में रहने वाले रेसू और बाबी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में बाबी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

बाबी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके घर से अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!