Advertisement

ASI के बेटे ने कॉन्स्टेबल पर चाकू से किया हमला

भिलाई। भिलाई के सिविक सेंटर में बुधवार देर रात शराब पार्टी के दौरान जमकर चाकू बाजी हुई। एएसआई के बेटे और सिपाही ने पहले जमकर शराब पी फिर किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई। बात झगड़े तक पहुंच गई। इतने में सहायक उप निरीक्षक के बेटे सोनू ने आरक्षक पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिपाही का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है।

भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30 साल) उतई थाने में पदस्थ है। बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान वो सिविक सेंटर में रुका और दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू (28 साल) को फोन करके बुलाया। सोनू और आरक्षक ताम्रध्वज ने रात 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित रतन बार में शराब पार्टी के दौरान दोनों में बहस हो गई। नशे में की हालत में कॉन्स्टेबल बार से बाहर निकला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी दौरान सोनू अपने दोस्त के साथ वहां से बाहर आया और अपने पास रखे चाकू से सिपाही के कमर के नीचे करीब 5 से 6 बार वार कर दिया। इससे वो घायल होकर गिर गया। वारदात के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर घायल कॉन्स्टेबल को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई नगर सीएसपी निखल रखेचा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने मामले की जांच के लिए पुलिस दो तीन टीमों को लगाया और आरोपी सोनू सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जब भिलाई नगर टीआई राजेश साहू से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने आरोपी को फरार बताया। आरोपी के बारे में टीआई ने कोई खास जानकारी होने से मना किया।

आरोपी के पिता ने कहा चार सिपाहियों ने किया झगड़ा

इस बारे में जब आरोपी सोनू सोनी के पिता एएसआई चंद्रशेखर सोनी ने बताया कि चाकूबाजी उसके बेटे ने नहीं किया। वो घटना स्थल पर था जरूर। चंद्रशेखर का कहना है कि वहां चार सिपाही बैठकर दारू पी रहे थे। नशे में उन्होंने आपस में झगड़ा किया और चाकू भी चलाया। अब वो चार सिपाही कौन थे इसके बारे में साहू ने कुछ नहीं बताया। ऐसे में सवाल यह उठता है क्या सिपाही भी चाकू लेकर चलने लगे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57