Advertisement

अंबिकापुर : गांधीनगर पुलिस ने नशीली कफ सीरप की बिक्री करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।


संजू रजक /ब्यूरो चीफ /छत्तीसगढ़ /अम्बिकापुर की गांधीनगर पुलिस ने नशीली कफ सीरप की बिक्री करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है… प्रतिबंधित कप सिरप की बिक्री के इस मामले मे पुलिस ने सूरजपुर जिले के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है… पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानाकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से ये सूचना मिली थी कि सूरजपुर के रहने वाले जोगेन्द्र प्रजापति औऱ मनोज गुप्ता बनारस से कफ सीरप की खेप मांगकर उसको अम्बिकापुर के रास्ते सूरजपुर ले जाने वाले है.. इस सूचना पर पुलिस ने मनेन्द्रगढ रोड पर अजिरमा के पास स्कूटी सवार दोनो युवको को रूकवाया और उनके साथ ही वाहन मे रखे सामान की तलाशी ली.. तो पुलिस को दोनो के पास से 28 हजार 800 रूपए कीमत का 240 नग कफ सीरप की बरामद हुई… फिलहाल पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर 21 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है.. और कार्यवाही के बाद दोनो को न्यायिक रिमांड मे भेज दिया गया है…

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57