Advertisement

रायपुर में आज 6 पानी टंकियों से वाटर सप्लाई नहीं होगी

रायपुर में आज 6 पानी टंकियों से वाटर सप्लाई नहीं होगी। इससे 10 हजार से ज्यादा घरों के लोग प्रभावित होंगे। आनंद नगर गुरुद्वारा के पीछे 600 एमएम की मुख्य पाइपलाइन फूटने से यह स्थिति बनी है। नगर निगम की टीम पाइपलाइन बदलने में जुटी है। करीब 6 मीटर पाइप बदला जाएगा।

पाइपलाइन की मरम्मत के चलते खमतराई, भनपुरी, शंकर नगर, तेलीबांधा, श्याम नगर और राजेंद्र नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। निगम का लक्ष्य मंगलवार दोपहर तक मरम्मत का काम पूरा करने का है। इसके बाद मंगलवार शाम से पानी की सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।

मटमैले पानी की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

सोमवार सुबह तेलीबांधा, आनंद नगर, सड्डू, मोवा, देवेंद्र नगर और पंडरी समेत कई इलाकों में मटमैला पानी आने की शिकायत मिली थी। इसके बाद नगर निगम ने पानी की टंकियों और मुख्य पाइपलाइन की जांच शुरू की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जांच के दौरान आनंद नगर गुरुद्वारा के पीछे मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज मिला। पाइपलाइन ज्यादा क्षतिग्रस्त होने के कारण सोमवार को मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। अब निगम की टीम क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर करीब 6 मीटर नई पाइपलाइन लगा रही है।

अधिकारियों ने कहा- मरम्मत का काम जारी

एमआईसी सदस्य और जलकार्य विभाग के प्रभारी संतोष साहू ने बताया कि सोमवार सुबह से मटमैले पानी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान आनंद नगर गुरुद्वारा के पीछे राइजिंग पाइपलाइन में बड़ा लीकेज मिला। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू कराया गया।

वहीं, जलकार्य विभाग के ईई नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि 600 एमएम की राइजिंग पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। करीब 6 मीटर पाइप बदलना है। मंगलवार दोपहर तक मरम्मत का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद शाम से पानी की सप्लाई सामान्य करने की कोशिश की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57