Advertisement

कोंडागांव जिले के ग्राम बम्हनी स्थित हाईस्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है

कोंडागांव जिले के ग्राम बम्हनी स्थित हाईस्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

दोनों के कब्जे से लोहे की एक-एक धारदार तलवार बरामद की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्हनी हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति तलवार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार मरकाम और आरक्षक बेदराम चंदेल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान शिवा शील (22), निवासी तहसीलपारा कोंडागांव और गुलशन बघेल (24), निवासी भेलवापदर पारा कोंडागांव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक लोहे की धारदार तलवार जब्त की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान दोनों युवकों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 351/2026 और 352/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में अलग-अलग मामले दर्ज किए।

दोनों आरोपियों को 2 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और एसडीओपी रूपेश सिंह के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने या उनका प्रदर्शन करने वालों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57