Advertisement

टोल फ्री नंबर पर डायल करते ही 24 घंटे में दिव्यांगजनों की समस्या का हुआ समाधान

घर पहुंच सेवा से मिली व्हीलचेयर
धमतरी। समाज कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 155-326 में डायल करव समाधान पावव कार्यक्रम के तहत कॉल करने के 24 घंटे में ही जिले के तीन दिव्यांगजनों को घर पहुंच सेवा के जरिए व्हील चेयर दी जा रही है। इनमें धमतरी के ग्राम पंचायत गुजरा के अस्थिबाधित 28 वर्षीय कु. सुनीति साहू, 20 वर्षीय श्री एस. कुमार निषाद और श्रीमती नीरा बाई साहू शामिल हैं। ज्ञात हो कि सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों के घर पहुँच कर व्हीलचेयर प्रदाय की गई। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों, दिव्यांगजनो व तृतीय लिंग के व्यक्तियों की सहायता के लिए टोल फ्री न. 155-326 व हेल्पलाइन नंबर 1800- 233-8989 जारी किया गया है। इन नंबरों में डायल कर हितग्राही अपनी समस्याओं व मांगों से विभाग को अवगत करा सकते हैं। हेल्पलाइन सेंटर द्वारा इनकी समस्याओं को संबधित जिले को ऑनलाइन भेजकर त्वरित कार्यवाही करने कहा जाता है। धमतरी जिले को प्राप्त प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों दिव्यांगों को इनके आने जाने की समस्या को देखते हुए, घर पहुँचकर आवश्यक दस्तावेज लेकर नि:शुल्क व्हीलचेयर वितरित की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47