छत्तीसगढ़सूरजपुर

ठगी के मामले मे फरार आरोपी को इटावा उत्तरप्रदेश से सरगुजा रेंज के सरगुजा पुलिस कि गिरफ्त मे।

ठगी के मामले मे फरार आरोपी को इटावा उत्तरप्रदेश से सरगुजा रेंज के सरगुजा पुलिस कि गिरफ्त मे।
25 से अधिक ठगी की घटनाओ मे शामिल सह आरोपी की थी सरगर्मी से तलाश, मुख्य आरोपी एक सप्ताह पूर्व ही किया गया था गिरफ्तार।
पुलिस महानिनिरीक्षक सरगुजा रेंज के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस के अभियान साइबर क्लीन को मिल रही लगातार सफलता।
ठगी का आरोपी हत्या के मामले मे दिल्ली जेल मे आजीवन कारावास कि सजा काटने के दौरान पैरोल मिलने पर हुआ था फरार।
आरोपी से घटना मे प्रयुक्त 13 नग एटीएम कार्ड एवं 04 नग मोबाइल किया गया बरामद, आरोपी से जप्त कार को स्थानीय पुलिस स्टेशन मे किया गया सुपुर्द।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

सरगुजा रेंज के सरगुजा पुलिस द्वारा विगत सप्ताह एटीएम कार्ड बदलकर प्रार्थियों के खाते से पैसा आहरण करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया गया था शातिर गिरोह द्वारा सरगुजा जिले एवं आस पास के छेत्रो मे लगभग 25 से अधिक ठगी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था जिसमें मुख्य आरोपी मुकेश सोनी की गिरफ्तारी सरगुजा पुलिस द्वारा छतरपुर से की गई थी, ठगी के मामले मे शामिल सह आरोपी महेंद्र सिंह साकिन मैनपुरी उत्तरप्रदेश घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था,आरोपी महेंद्र सिंह पूर्व मे हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में निरूद्ध था उसी दौरान कॉन्ट्रैक्ट किलर मुकेश सोनी से दोस्ती हुई थी, दोनों आरोपी पैरोल से फरार होने के पश्चात मिलकर लगातार ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे ठगी के मामले मे शामिल फरार आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.),प्रशिक्षु आईपीएस श्री चिराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर फरार आरोपी के सम्बन्ध मे सूचनाएं एकत्रित कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दौरान जांच विवेचना ठगी के मामले मे फरार सह आरोपी के सम्बन्ध मे साइबर सेल से आवश्यक तकनिकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त पुलिस टीम दिल्ली रवाना कि गई थी, पुलिस टीम को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी महेंद्र सिंह दिल्ली में निवास कर रहा हैं एवं अपने करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने इटावा अंतर्गत बिधूना थाना क्षेत्र में आ रहा हैं।

सुचना पर तत्काल रेंज के सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम इटावा उत्तरप्रदेश पहुंचकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर आरोपी कि रेकी कर मौक़े पर मुखबिर भी तैनात किये गए थे, मुखबिर द्वारा आरोपी के विवाह स्थल से निकलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पीछा कर इटावा से दिल्ली जाने वाली हाईवे पर करीब 180 किलोमीटर तक पीछा करते हुए आगरा उत्तरप्रदेश में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम महेंद्र सिंह पिता उजागर सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन नागलाकेरी बेवर मैनपुरी उत्तरप्रदेश का होना बताया, आरोपी के पास से अलग-अलग बैंकों के करीब 20 नग एटीएम कार्ड बरामद हुआ हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी मुकेश सोनी के साथ मिलकर एटीएम की अदला बदली कर प्रार्थियों के खाते से नगद राशि आहरण कर ठगी कि घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी पूर्व मे हत्या के मामले मे दिल्ली जेल मे निरुद्ध होकर सजा काट रहा था जेल से पैरोल मिलने के पश्चात से फरार होकर सम्पूर्ण मामले मे शामिल हुआ था आरोपी के सम्बन्ध मे दिल्ली पुलिस को भी अग्रिम कार्यवाही हेतु सुचना भेजी जाती हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक प्रमोद पांडे, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक लल्लन गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, सतीश सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, अनुज जायसवाल, अशोक यादव, दिनेश यादव, रूपेश महंत, अतुल शर्मा शामिल रहे

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!