Advertisement

रायपुर में बनेगा 100 करोड़ रुपए का क्रिटिकल केयर यूनिट, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया शिलान्यास

रायपुर। रायपुर के एम्स अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास किया। एम्स में इस यूनिट को तैयार किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर एम्स की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

एम्स में गेट नंबर एक के पास पीएमआर बिल्डिंग के सामने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इसमें अति गंभीर रोगियों को त्वरित चिकित्सा प्रदान करने का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा केंद्र सरकार हर नागरिक के स्वास्थ्य पर काम कर रही है। स्वस्थ्य समाज से समृद्ध राष्ट्र बनेगा। एम्स में 100 करोड़ के खर्च से एक क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू किया जाएगा। यहां 100 से अधिक बेड, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर जैसी सुविधा होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब देश में कोविड की समस्या आई तो हमने पाया कि देश में हेल्थ सेक्टर में गैप किस तरह के हैं। इस लिए पूरे देश में इस तरह के क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेंगे। देश में कोई एमरजेंसी हो तो ये सेंटर काम आएगा, इमरजेंसी न हो और मरीजों को सुविधा मिलती रहेगी। देश के 750 जिलों में इसी तरह 100 करोड़ खर्च करके 4 साल में इनका निर्माण पूरा किया जाएगा। आज रायपुर में इसकी शुरुआत हो गई है, ये सेंटर जल्द ही बनकर तैयार होगा रायपुर और छत्तीसगढ़ के मरीजों के लिए उपयोगी होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47