Advertisement

नियमितीकरण नही करवाने पर साईं कमर्शियल कॉलोनी को निगम ने किया सील

जगदलपुर। निगम क्षेत्र अंर्तगत लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में साईं कमर्शियल कॉलोनी के नियमितीकरण प्रवधान के तहत साईं कॉमर्शियल में भवन निर्माताओं को निगम ने कई बार नोटिस दिया। बावजूद इसके भवन निर्माताओं ने नियमितीकरण की प्रक्रिया में कोई रुचि नही दिखाई जिसके बाद निगम आयुक्त ने साईं कमर्शियल को सील करवा दिया है।
निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यवहारिक व कानूनी अड़चनों को देखते हुए अवैध कॉलोनियों व मकानों के नियमितीकरण के लिए राज्य शासन ने आवश्यक संशोधन किया है। नियमितीकरण के लिए सर्कुलर भी जारी हो गया है, और नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिला नियमितीकरण प्राधिकारी का अनुमोदन होगा और नियमितीकरण का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जो इस बात का प्रमाण होगा की पूर्व में किया गया। अनाधिकृत विकास को नियमितीकरण कर दिया गया है। इसके बाद निर्धारित राशि हेतु मांग पत्र जारी किया जाएगा नियमितीकरण कराने वालों को चालान द्वारा राशि जमा करनी होगी। व्यवसायिक और गैर आवासीय भवनों के लिए भूखंड के क्षेत्रफल, निर्माण के लिए शुल्क भी निर्धारित की गई है। अलग-अलग भूखंड के क्षेत्रफल के लिए अलग-अलग अनुज्ञा शुल्क भी निर्धारित है। आवासीय भवनों के लिए भी भूखंड के हिसाब से राशि निर्धारित की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57