Advertisement

बड़ी खबरः कांग्रेस वर्किंग कमेटी का नहीं होगा चुनाव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे फैसला

रायपुर। कांग्रेस के स्टीयरिंग कमेटी के बैठक से बड़ी बात निकल कर सामने आ रही है। बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव नहीं होंगे। इस मामले में फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस में CWC का सदस्य का पद बेहद ताकतवर होता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पार्टी से जुड़े बड़े फैसले यही समिति लेती है। CWC में पार्टी अध्यक्ष, दोनों सदनों और 23 सदस्य होते हैं। इनमें से 12 का चुनाव किया जाता है। जबकि, अन्य सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष नॉमिनेट करते हैं। बता दें कि इससे पहले समिति के चुनाव साल 1997 में कलकत्ता महाधिवेशन के दौरान हुए थे। उस दौरान सीताराम केसरी पार्टी के अध्यक्ष थे, लेकिन सोनिया गांधी के राजनीति में सक्रिय होने के बाद उन्हें हटना पड़ा।

ऐसे में खबरें आ रही हैं कि CWC में पूर्व अध्यक्षों और पार्टी से जुड़े प्रधानमंत्रियों को स्थायी सदस्यता देने पर विचार जारी है। अगर ऐसा हुआ तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की जगह पक्की हो जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57