जगदलपुर। बस्तर परिवहन संघ में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। संघ के 2182 सदस्य 25 फरवरी को बस्तर परिवहन संघ के 7 पदों के लिए मतदान करेंगे। चुनावी मैदान में 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है हालांकि मुख्य मुकाबला एकता पैनल और अपना पैनल के बीच है। दोनों ही पैनल के उम्मीदवार और समर्थक अपने-अपने स्तर पर प्रचार में जुटे हुए हैं। एकता पैनल से अध्यक्ष के तौर पर अमरजीत रियार और सचिव पद के लिए कन्हैया झा मैदान में हैं तो वहीं अपना पैनल से अध्यक्ष के लिए प्रदीप पाठक और सचिव पद के लिए महेंद्र सिंह नयन चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
बीपीएस चुनाव में 2182 सदस्य कल करेंगे मतदान













