छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

मुर्गे को आया ऐसा गुस्सा कि हमला कर ले ली शख्स की जान, फिर हुआ कुछ ऐसा…

सोचिए यह घटना शायद सोचने में असंभव लग सकती है कि कोई मुर्गा किसी इंसान की जान ले सकता है. लेकिन यह घटना सच है और एक मुर्गे ने एक शख्स की जान ले ली है. यह सब तब हुआ है जब एक गुस्साए हुए मुर्गे ने खतरनाक तरीके से शख्स के ऊपर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली. यह सब तब हुआ जब वह शख्स अपने घर में था और अचानक मुर्गे ने उस पर धावा बोल दिया था. अमेरिकी नस्‍ल का एक मुर्गा अचानक हिंसक हो गया और उसने एक व्‍यक्ति की जान ले ली. जिस व्‍यक्ति को मुर्गे ने मारा वह हार्ट का मरीज था. यह घटना बीते साल की है, लेकिन जांच कमेटी की रिपोर्ट में नई जानकारी सामने आई है. शख्‍स को उसके पड़ोसी ने बचाने की कोशिशें की, पर वह नाकाम रहा.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अमेरिकी नस्ल का मुर्गा था

दरअसल, यह घटना आयरलैंड की है. द सन ने अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया कि यह एक एक बुजुर्ग शख्स थे जिनके साथ हादसा हुआ है. शख्स का नाम जैस्पर हैं और वे आयरलैंड के एक शहर के रहने वाले थे. उनके घर के पास एक अमेरिकी नस्ल का मुर्गा था. वह काफी पहले भी एक बार उन पर हमला कर चुका था. इसी बीच अचानक एक दिन मुर्गे ने उन पर फिर से हमला कर दिया.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दिल दहलाने वाली बात सामने आई

रिपोर्ट के मुताबिक घटना काफी समय पहले की है लेकिन हाल ही में जब मामले की जांच के बाद पुलिस की टीम ने पूरी रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी तो दिल दहलाने वाली बात निकलकर सामने आई है. बताया गया कि शख्स के पड़ोसी ने आंखों देखी बताते हुए कहा कि वे चिल्‍ला रहे थे और मैंने खून से लथपथ उनका पैर देखा. उनके पैर से लगातार खून निकल रहा था. पड़ोसी ने कहा कि वे मुर्गे की हरकत देखकर हैरान रह गए.

इतना खून बह चुका था कि

मुर्गा उन्हें लगातार अपनी चोंच से लथपथ किए जा रहा था. उन्‍होंने तुरंत ही इमरजेंसी नंबर पर फोन किया. उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनके शरीर से इतना खून बह चुका था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका. हालांकि जांच में यह बात भी सामने आई है कि शख्स को कई तरह की बीमारियां थीं. उन्हें हमले के दौरान ही हार्ट अटैक भी आ गया था. फिलहाल उनकी मौत हो गई.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!